गर्दन का दर्द तुरंत कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 17:13

सुबह सोकर उठते ही गर्दन में होता है तेज दर्द? इन उपायों को अपनाकर तुरंत पाएं छुटकारा :-

गर्दन दर्द से छुटकारा पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

एक्सरसाइज की मदद से आप गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए रोजाना गर्दन को स्ट्रेच करें। एकदम सीधे खड़े होकर गर्दन को चारों तरफ घुमाएं। ऐसा कम से कम 5 बार करें। इससे गर्दन दर्द से छुटकारा मिलेगा।

गर्दन दर्द में कारगर ये घरेलू उपाय

आइस पैक से करें सिकाई
अगर आपको सुबह उठने के बाद गर्दन में तेज दर्द हो रहा है तो ऐसे में आप आइस पैक से दर्द वाली जगह पर सिकाई करें।

प्रभावित जगह पर आइस पैक लगाएं
गर्दन दर्द से राहत पाने के लिए दर्द वाली जगह पर कम से कम 10 से 15 मिनट तक आइस पैक लगाकर रखें।

हीट पैक
अगर आप प्रभावित जगह पर 20 मिनट के लिए हीट पैक लगाकर रखेंगे तो इससे भी दर्द से आराम मिलेगा। ऐसा करने से दर्द कम होता है साथ ही मसल्स भी रिलैक्स होती हैं।

सरसों या लेवेंडर का तेल
सरसों या लेवेंडर के तेल से दर्द वाली जगह पर मालिश करें, इससे गर्दन दर्द बहुत हद तक कम हो सकता है।

गर्म पानी से करें सिकाई
यदि गर्दन में दर्द हो रहा है तो दर्द वाली जगह पर गर्म पानी से सिकाई करें। इससे राहत मिल सकती है।

अदरक और शहद
गर्दन दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक को शहद में मिलाकर सेवन करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

सेंधा नमक
दर्द को दूर करने के लिए सेंधा नमक बेहद लाभदायक होता है। अगर आप गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर दर्द वाली जगह पर सगाई करेंगे तो आपका दर्द कम हो सकता है।

योग
योग की मदद से भी गर्दन दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। योग करने से गर्दन में ब्लड का फ्लो बढ़ता है जिससे आपको दर्द में आराम मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info